सेब की पेटियों में छुपाकर लाई जा रही थी 500 करोड़ की ड्रग्स, DRI ने ऐसे पकड़ा
मुंबई में डीआरआई ने ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 502 करोड़ रुपये है। डीआरआई मुंबई जोनल यूनिट को इस बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। दक्षिण अफ्रीका से आयात किए जा रहे नाशपाती और हरे सेब ले जाने वाले एक कंटेनर को इसी आधार पर रोका गया था। जांच में सामने आया कि सेब के बक्सों के अंदर कोकीन से बनी ईंटें हैं। DRI ने कुल 50.23 किलोग्राम कोकीन बरामद की है।