श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, देश में हो रही उनकी गिरफ्तारी की मांग
श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। आर्थिक संकट के चलते जुलाई में देश छोड़कर भागने वाले राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौटे। पूर्ववर्ती राजपक्षे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेताओं का कहना है कि राजपक्षे को किसी भी देश ने स्वीकार नहीं किया इसलिए वह श्रीलंका लौटे हैं। उनके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। राजपक्षे सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप था, जिसके चलते श्रीलंका में आर्थिक संकट पनपा।