थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट पर वन्य जीव तस्करी के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट पर वन्य जीवों की तस्करी के प्रयास में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से व्हाइट डेजर्ट फॉक्स, रैकून सहित अन्य जीवित वन्य जीव मिले, जिन्हें उसने एक प्लास्टिक की बास्केट में सामान के नीचे छिपाया था। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारत से वन्य जीव तस्करी के मामले बढ़े हैं. हम इस पर नजर रख रहे थे। यह चौथा मामला है, जिसमें तस्कर भारतीय था। दरअसल, वन्य जीव तस्करी के लिए थाईलैंड एक केंद्र बन गया है, जहां से अक्सर ये जानवर चीन और वियतनाम को बेचे जाते हैं।